Metro Plus News
एजुकेशनहरियाणा

Highcourt ने दी Echelon Engg. कॉलेज के छात्रों को राहत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 28 नवम्बर:
पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय ने एस्लान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए वाईएमसीए जेसी बॉस यूनिवर्सिटी को उनका एग्जाम कराने के आदेश दिए हैं। अभिभावक एकता मंच ने इसे अभिभावकों की जीत बताया है और यूनिवर्सिटी व कॉलेज प्रबंधक से अपने मनमुटाव दूर करके आगे अभिभावकों के हित में ही कार्य करने को कहा है स
मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व संरक्षक सुभाष लाम्बा ने बुधवार को इस मुद्दे पर वाईएमसीए के उप-कुलपति प्रो. दिनेश शर्मा से मुलाकात करके एस्लान इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी छात्रों को दिसंबर में होने जा रहे फस्र्ट सेमेस्टर के एग्जाम में शामिल कराने की मांग की थी स मंच ने अब उप-कुलपति दिनेश अग्रवाल से कहा है कि वे उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर शीघ्र ही छात्रों की 29 नवंबर व 10 दिसंबर से होने वाली प्रैक्टिकल व लिखित परीक्षा कराने की व्यवस्था करें।
मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने कॉलेज प्रबंधकों से कहा है कि वह उप-कुलपति से मिलकर आपसी मनमुटाव को दूर करें और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके छात्रों को एग्जाम में बैठाने की कार्रवाई करें।

Related posts

सरकारी योजनाओं के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य: यशपाल

Metro Plus

उद्योगपति JP Malhotra एफएमए अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस फॉर इंडस्ट्री एकेडिमिया से सम्मानित।

Metro Plus

अवैध RMC प्लांट सील होंगे सील, जन-शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: राव नरबीर सिंह

Metro Plus