Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों का साक्षरता सप्ताह में शानदार प्रर्दशन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 13 मई: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों ने साक्षरता सप्ताह के उपलक्ष्य में फरीदाबाद के एनआईटी स्थित बाल भवन में आयोजित नुक्कड नाटक व रंगोली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे फरीदाबाद मॉडल स्कूल के हिमांशु चौहान व प्रियंका चौहान ने रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं रानाजॉय दत्ता, लता जोशी, कनिष्का बिष्ट, शिवम् त्यागी, राकेश चौहान, गोविंद आल, चेतन पानेसर, मानसी मान, पुजा शर्मा, अकुंश शुक्ला, विशाल मिश्रा, धु्रव शर्मा व विपुल शर्मा आदि को बाल श्रम पर आधारित नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में सांतवना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामानाएं दी।

2

Related posts

बल्लभगढ़ के सिटी पार्क में हुआ निरंकारी सत्संग का भव्य आयोजन

Metro Plus

ध्वनित चुटानी इॅशकान मन्दिर के जन्माष्टमी महोत्सव में कृष्णा के रोल में नजर आए

Metro Plus

संविधान दिवस पर किया उसके निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान: विकास चौधरी

Metro Plus