Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजनीतिक एवं समाजसेवा का मिश्रण है अजय गौड़ का जीवन: चिलाना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
लॉयन मेम्बरों ने किया मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का सम्मान
फरीदाबाद, 6 दिसम्बर
: लांयस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321ए-1 के विभिन्न क्लबों के लायन मेम्बरों ने आज चेयरमैन ऑगन डोनेशन लायन आर.के.चिलाना की मौजूदगी में हरियाणा के मुख्यमंत्री के नवनियुक्त राजनीतिक सचिव अजय गौड़ को सेक्टर-17 स्थित उनके निवास पर फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी।
लायन मेम्बरों ने श्री गौड़ की नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अजय गौड़ का व्यक्तित्व राजनीतिक एवं समाजसेवा का मिश्रण है, जिससे फरीदाबाद के विकास को और गति मिलेगी।
इस मौके पर लायन आर.के. चिलाना ने कहा कि जब वह रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल के प्रधान थे, अजय गौड़ ने उनके साथ 6 वर्षाे तक रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल सेक्टर-17 में बतौर जनरल सेके्रटरी के पद पर रहते हुए लोगों के विकास के लिए कार्य किए है।
लायन सतीश परनामी व लायन आर.के. गोयल ने लायन पिन लगाकर अजय गौड़ को सम्मानित किया।
इस दौरान अजय गौड़ ने सभी लायन सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वह हमेशा समाज कल्याण के कार्याे शामिल रहेंगे। साथ ही साथ फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का काम करेंगे।
इस मौके पर लायन विष्णु गोयल, लायन हरीश चेतल, लायन रवि शर्मा, लायन अशोक अरोड़ा, लायन राजेश शर्मा (गुड्डू), लायन संजीव गर्ग, लायन मनोज अग्रवाल, संजय मेहदीरत्ता, सुभाष पांचाल व मुश्ताक खान आदि मौजूद थे।

Related posts

Inner Wheel क्लब ने एक और अवार्ड कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया

Metro Plus

इनरव्हील क्लब जैसी संस्थाओं का समाज में जागरूकता लाने में बड़ा योगदान: राजेश नागर

Metro Plus

अतिक्रमण का मारा, सैक्टर-7 हमारा

Metro Plus