Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मूलचंद शर्मा ने रोडवेज की बस रूकवा कर खुद टिकटे क्यों चेक करी? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 20 अगस्त:
हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद केजीपी दिल्ली पर अचानक केजीपी होते हुए उत्तर प्रदेश के काशीपुर रामनगर जाने वाली रोहतक डिपो की बस को रोक कर यात्रियों की टिकटों को चेक किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बस में चढ़कर यात्रियों की टिकट भी की चेक करके चालक और परिचालक को दिशा-निर्देश भी दिए। आपकों बता दें चंडीगढ़ से फरीदाबाद जाते वक्त परिवहन मंत्री ने केजीपी से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की रोहतक की बस को रूकवाया। यात्रियों से रोडवेज के चालक और परिचालक के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। बस में यात्री पूरे होने और सभी पर टिकट पाए जाने के बाद चालक और परिचालक को दिशा-निर्देश देकर बस को आगे रूट पर भेजा गया।
इस मौके परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने चालक परिचालक की ईमानदारी को देखते प्रदेश के सभी चालक और परिचालकों को अपने विभाग के साथ ईमानदारी से कार्य करने का भी अपील भी की है। उन्होंने कहा की आज प्रदेश में रोडवेज का बेड़ा मजबूत हुआ है। हरियाणा रोडवेज गरीब व्यक्ति का जहाज है। इसलिए सभी चालक अपने निर्धारित रूटों से बसों को लेकर चलें। ताकि प्रदेश की भी जनता को यात्रा में कोई परेशानी न आए और समय से यात्री अपने गंतव्य तक जा सके।

Related posts

सागरपुर गांव में जहरीला प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्ट्री को किया गया सील

Metro Plus

अभिभावक एडमिशन के समय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर जरूर ध्यान दें: दीपक यादव

Metro Plus

FPSC ने किया होली चाईल्ड स्कूल के चेयरमैन कैप्टन रघुवंश कुमार भाटिया के निधन पर शोक प्रकट।

Metro Plus