Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Modern DPS में मुन्ने-मुन्ने छात्रों ने अभिनय कौशल से सबका मन मोह लिया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 दिसम्बर:
सैक्टर-89 स्थित मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के भव्य प्रांगण मेंं कक्षा पै्रप एवं एक के छात्रों द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रो हृदय संस्थान में न्युरोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डॉ० सुषमा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शिवस्तुति के साथ किया गया। स्वागत भाषण में विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य उदय वर्मा ने डॉ० सुषमा शर्मा के व्यक्तित्व एवं उत्कृष्ट सेवाओं से श्रोताओं को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजीव गिरधर उर्फ गोल्डी तथा संदीप भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य विषय अलीबाबा एवं 40 चोर था जिसके माध्यम से लालच न करने एवं परोपकार की सीख दी गई। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्रों न बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। नन्ने-मुन्ने छात्रों ने अपने सुंदरनृत्य एवं अनुपम अभिनय कौशल के द्वारा सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि महोदया ने छात्रों के सुंदर अभिनय कौशल एवं नृत्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल विद्यालय चुनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस विद्यालय के छात्रों का भविष्य उज्ज्वल है। छात्रा का श्वी जैन एवं इशिका भाटी के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन किया गया।

Related posts

वासदेव अरोड़ा ने धूम-धाम से भरा अपना नामांकन

Metro Plus

योग हमेशा से भारत के ऋषि-मुनियों व तपस्वियों की प्राचीन संस्कृति व धरोहर रही है: अमित शाह

Metro Plus

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार ने लगाया रक्तदान शिविर: 86 युनिट रक्त एकत्र

Metro Plus