Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

कंचन स्कूल में आयोजित Wellness Fest में लोग उठा सकते हैं योग का लाभ

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 दिसम्बर:
राजीव कॉलोनी स्थित कंचन विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में हार्टफुलनेस संस्था के तत्वाधान में वैलनेस फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्कूूल के डायरेक्टर नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कूल में तीन दिवसीय ध्यानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्रेन एक्सरसाइज, रिलैक्सेशन, मानसिक निर्मलीकरण, ध्यान जैसी योग प्रक्रियाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 13 से 15 दिसंबर तक सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हर रोज चलेगा।
उन्होंने बताया की कार्यक्रम में 15 या उससे अधिक आयुवर्ग के इच्छुक लोग हिस्सा ले सकते है। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन शैली बिलकुल बदल चुकी है। मनुष्य के पास स्वयं के लिए ही समय नहीं है। इस दौड़ते-भागते समय में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य से सम्बंधित विषयों में कम समय में ज्यादा फायदे लेने के लिए योग से अच्छा कोई साधन नहीं है। इसलिए स्कूल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इच्छुक लोग नि:शुल्क प्रवेश ले सकते है तथा योग का लाभ उठा सकते है।

Related posts

भाजपा ने फरीदाबाद को बनाया फकीराबाद: लखन सिंगला

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन के छात्रों ने अर्थ-डे के मौके पर किया पौधारोपण

Metro Plus

रोटरी क्लब अरावली ने लगाए साईकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप

Metro Plus