Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत बचाओ रैली में फरीदाबाद से भारी मात्रा में पहुंचेंगे कोंग्रेसी कार्यकर्ता: आनंद कौशिक

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 दिसम्बर:
पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैक्टर-9 स्थित कार्यलय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। जिसमें आनंद कौशिक कहाकि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशव्यापी भारत बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहाकि आज भारत के तमाम लोग भाजपा सरकार से परेशान है। यह रैली ऐतिहासिक होगी और कांग्रेस के तमाम लोग नए सिरे से एक नई शुरूआत करेंगे। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक बैठकें की जा रही हैं, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर आनंद कौशिक ने कहा कि आज देश के हर वर्ग में घोर निराशा छाई हुई है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग हर वर्ग त्रस्त है। सरकार के गलत फैसलों और जन विरोधी नीतियों केकारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। हजारों उद्योग बंद होने की काग्गर पर है और लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। घरेलू उत्पाद भी 6 साल में सबसे कम है और बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक है। मंदी और तालाबंदी इस सरकार की पहचान बन गई है। हरियाणा प्रदेश में भी मंदी का बड़ा असर हुआ है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। पिछले 5 वर्षों में बड़े बैंक घोटाले हुए हैं। देश के इतिहास में पहली बार कृषि से जुड़ी वस्तुओं पर टैक्स थोपा गया। किसानों को फसलों के सही दाम नहीं दिए जा रहे और उनकी फसलें तक नहीं खरीदी जा रही है। महंगाई सातवें आसमान पर है। प्याज 100 रूपये प्रति किलो से ज्यादा बिक रही है और अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी आम जनता की कमर तोड़ रही है। दलितों और महिलाओं पर इस सरकार में अत्याचार के मामले तेजी से बढ़े हैं। परन्तु भाजपा सरकार आम लोगों की आवाज सुनने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समाज के तमाम वर्गों में चाहे वो नौजवान है, चाहे वो छोटे व्यापारी हैं, चाहे वो छोटे उद्योग चलाने वाले हैं, चाहे वो किसान हैं, महिलाएं है, दलित-आदिवासी या पिछड़ा वर्ग है, भारत के तमाम नागरिक आज इस सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों फरीदाबाद व पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया था । जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। आनंद कौशिक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भाजपा सरकार की इन जनविरोधीनीतियों को बेनकाब करने के लिए 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में फरीदाबाद से सबसे बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।
इस मौके पर अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, वेद राम शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, देवेंद्र दीक्षित, आरएस डागर, धन सिंह तंवर, विनोद कौशिक, जगदीश हुड्डा, हाकिम प्रधान, रईस खान, सुरेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, बीपी जोशी, आकाश शर्मा, जय किशन भारद्वाज, जय भगवान भारद्वाज, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्मपाल चहल, बबलू चौधरी, जीतू गोयल, यशवीर सांगवान, गजना लांबा, पम्मी मान, बॉबी, लक्ष्मी देवी, जमुना देवी, सीएल भारद्वाज, आरडी पराशर, गंगाराम गोयल, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे ।

Related posts

रोटरी वर्ष के प्रारंभोत्सव व सीए स्थापना दिवस पर आईसीएआई भवन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

Surajkund Mela हमारी सांस्कृतिक विरासत को अंर्तराष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में निभा रहा है अहम भूमिका: कला रामचंद्रन

Metro Plus

व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अध्यात्म से जुड़े रहना चाहिए: सीमा त्रिखा

Metro Plus