Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत में रहने वाले अफगानिस्तान लोगों ने भारतीय नागरिकता मिलने कैसे खुशी जाहिर की देखिए

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 दिसम्बर:
नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के संसद के दोनों सदनों से पारित होने व राष्ट्रपति द्वारा इसे मंजूरी देने के बाद बने कानून का पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आकर यहां रह रहे हिन्दू शरणार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। क्योंकि अब वे भारतीय नागरिक बन गए हैं। आज ऐसे ही करीब 80 अफगानी शरणार्थियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर उनसे मुलाकात कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इन शरणार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उनकी आबरू व धर्म बचाने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया तथा ढोल की थाप पर नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इन लोगों की खुशी को देख मंत्री भी इतने प्रसन्न नजर आए कि वे सभी के साथ नाचने पर विवश हो गए। ये लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर आए थे और भारत माता की जय के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। इन लोगों का कहना था कि वे सन्-1992 से फरीदाबाद के तीन नंबर, संजय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर विस्थापितों के रूप में अपना जीवन निर्वाह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के सैकड़ों लोग करीब दो दशकों से अधिक वक्त से नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे। कई परिवार तो ऐसे हैं जिनमें पति-पत्नी को नागरिकता मिल गई, लेकिन बेटे-बेटियों को नहीं मिली। अब हम इस कानून के बाद कानूनन हिंदुस्तानी बन गए हैं और अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाने से उन्हें भारी सुकून मिला है और वे इसके लिए भाजपा सरकार का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता राजकुमार वोहरा समेत अनेक नेतागण भी उपस्थित रहे।

Related posts

बाल महोत्सव ऑनलाईन प्रतियोगिता का शुभारंभ सुमन बाला द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया

Metro Plus

Architect संजय अत्री Asia India Excellence Award-2019 से सम्मानित

Metro Plus

दुकानदार जो पुराने मोबाईल खरीदते व बेचते हैं हो जाए सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus