Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

उत्पाद और सेवाएं उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं व उम्मीदों से बेहतर होने चाहिए: मल्होत्रा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 दिसम्बर:
टैप डीसी के चेयरमैन व डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने स्टैटीस्किल प्रोसैस कंट्रोल (एसपीसी) को वर्तमान परिवेश में काफी महत्वपूर्ण करार देते कहा है कि आज बाजार की आवश्यकता है कि हम मांग से बेहतर बनाएं और सरवाईवल के लिये प्रतिस्पर्धा में और बेहतर प्रदर्शन करें। यहां टैप डीसी द्वारा स्टैटीस्किलप्रोसैस कंट्रोल पर अद्र्ध-दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि हमारे उत्पाद और सेवाएं उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं व उम्मीदों से बेहतर होने चाहिए और इसमें गुणवत्ता बनी रहनी चाहिए तथा लागत और डिलीवरी पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि हमें निर्णय तथ्यों के आधार पर लेने चाहिए न कि विचारों के आधार पर और स्पर्धा में टिके रहने के लिये यह काफी आवश्यक भी है।  डेटा को एकत्रित करने और उसका विश£ेषण करने की जरूरत पर बल देते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि इस संबंध में एसपीसी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सही निर्णय हमें सफलता की ओर ले जाता है और तथ्यों से संबंधित निर्णय हमारे विकास में सहायक है।
टैप डीसी की सीईओ सुश्री चारू स्मिता ने बताया कि एसपीसी वास्तव में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटों के लिये काफी उपयोगी है। एसपीसी के संबंध में सुश्री चारू स्मिता ने कहा कि यह अधिकतम आउटपुट और निर्णायक स्थिति तक पहुंचाने में कारगर है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त उत्पादन, सही मापतोल, ठोस निर्णय, लाभ में बढ़ोतरी के लिये एसपीसी को सहायक बताते हुए कई उदाहरण भी दिये।      
प्रमुख एसपीसी विशेषज्ञ एस.के. कलारिया ने एसपीसी की गुणवत्ता निर्णायक स्थिति, प्रोसैस में भागीदारी, उत्पादकता में निरंतर सुधार के संबंध में उपयोगिता की जानकारी उपस्थितजनों को दी। अपने प्रेजैन्टेशन में श्री कलारिया ने कंट्रोल चार्ट, निरंतर सुधार और निरंतर डिजाईन के संबंध में उपस्थितजनों को अवगत कराया।      
एसपीसी से संबंधित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में आटोमोटिव, शीट मैटल, फोरजिंग, एफएमसीजी मैन्यूफैक्चरिंग सैक्टर से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया और ट्रेनिंग प्रोग्रम को काफी महत्वपूर्ण बताया। प्रमाण पत्र सुश्री चारू स्मिता द्वारा वितरित किये गये।
उल्लेखनीय है टैपडीसी फरीदाबाद व एनसीआर में कार्यरत उद्योगों के लिये ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करने वाला प्रमुख संस्थान है जो पिछले काफी समय से ऐसे आयोजन कर रहा है और इनसे उद्यमी लाभान्वित हो रहे हैं।

Related posts

Rotary Club of Faridabad Central की आखिर क्यों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा ?

Metro Plus

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, स्टेडियम को तहसील बनाना बताया सरकार का तुगलकी फरमान

Metro Plus

फरीदाबाद ऑटो चालकों ने भाजपा के उम्मीदवार विपुल गोयल को दिया अपना पूर्ण समर्थन

Metro Plus