Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद को सुंदर बनाने में RWC निभाएंगी अपनी पूरी भागेदारी: चिलाना

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 दिसम्बर:
रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल( RWC) सैक्टर-17 Block-12 ने अशोक पार्क में नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ व स्थानीय पार्षद छत्रपाल का नागरिक अभिनंदन किया और उम्मीद जताई कि यह सभी सैक्टर-17 के समुचित विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सैक्टर के छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का गुलाब के फूल भेंट करके अभिनंदन किया। इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल के पैटर्न आरके चिलाना ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें अशोक पार्क सैंट्रल पार्क का सौंदर्यीकरण करवाना, कम्युनिटी सेंटर का जीर्णोद्धार करवाना, क्रिकेट व फुटबाल आदि खेलों के लिए स्पोट्र्स ग्राउंड दिलवाना व कूड़ा उठाने के लिए ट्रेक्टर व ट्राली दिए की मांग रखी। वहीं सैक्टर की महिलाओं ने सैक्टर में बढ़ते आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से इसका स्थाई समाधान जल्द किए जाने की मांग रखी। चिलाना ने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल फरीदाबाद के विकास में अपनी पूरी भागेदारी निभाएंगी।
इस मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने वेलफेयर कौंसिल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह के लिए सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि कौंसिल द्वारा सैक्टर में व्याप्त समस्याओं का जो मांगपत्र उन्हेें सौंपा है, इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर की तर्ज पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करवाएंगे और इस कार्य में सभी सामाजिक संस्थाओं एवं रेजिडेंट वेलफेयर कौंसल भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस मौके पर अजय गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और सैक्टर-17 व फरीदाबाद को बेहतर बनाने के लिए सरकार कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। कौंसिल के प्रेसीडेंट धर्मेन्द्र कौशिक व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अशोक अरोड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर डीएन चौधरी, लोकेश शर्मा, कृष्ण कौशिक, आरके ढिडवाल, अशोक गौतम, अनिल मेहता, डॉ० पीके अरोड़ा, अश्वनी शर्मा, राजीव खनूजा, डीडी शर्मा, सीबी ठुकराल, पप्पू खान, वीडी आहुजा, एमएल गर्ग, गिरिराज शर्मा, सतीश परनामी, आरके गोयल, विष्णु गोयल, रवि शर्मा, मुकेश अरोड़ा, अनिल गांधी, प्रवीन गर्ग, जेएम मल्होत्रा, विजय गौड़, शिवशंकर भारद्वाज, संतोष अग्रवाल, ओपीएस चौहान सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Related posts

Shemrock तथा Bal Basera सहित शहर के 9 स्कूलों को किया नगर निगम ने सील

Metro Plus

….जब कैलाश बैसला बोले, वार्ड में नही रहने दूंगा एक भी समस्या!

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल द्वारा फेयरवेल पार्टी आयोजित

Metro Plus