Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बतरा ने एक शाम भोले के नाम भजन संध्या में माथा टेक माता का आर्शीवाद लिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 जनवरी:
जय शंकर जय शिव सेवा मंडल और मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-15 की ओर से हर बार की तरह इस बार भी नववर्ष के आगमन पर एक शाम भोले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एचके बत्रा, पूर्व डिप्टी मेयर बसंत विरमानी, पूर्व पार्षद योगेश ढींगरा व सत्यजीत बेदी, मनोहर पुन्यानी व हेमंत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भजन सुने और मां के दरबार में माथा टेका।
इस भजन संध्या में मुंबई के मशहूर सिंगर हरीश ग्वाला ने अपनी मधुर वाणी से भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की और से आलोक कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मार्किट के सभी दुकानदारों और शहर के लोगों ने इस भक्तिमय कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर संस्था के आलोक कुमार ने बताया कि नववर्ष की बेला पर इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्वेश्य यह है मार्किट के सभी लोगों के परिवार में खुशहाली रहे, शहर उन्नति करे। ऐसी कामना करते हुए हर वर्ष एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में रमेश मदान, वीरेंद्र चंदा, राकेश मार्या, हेमंत कुमार, उमेश कोचर, अशोक ठकराल, मदन गुलाटी, अमित पाल सहित अनेक लोगों ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया ।

Related posts

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की नजर, 46 वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त

Metro Plus

Delhi Scholars International स्कूल के छात्रों ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बाजी मारी

Metro Plus

भाजपा पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय

Metro Plus