Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से नए वर्ष का स्वागत किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 जनवरी:
महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से पुराने साल को विदाई दी गई और पूरे जोश व उत्साह के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के जगराते में जमकर नाच गाकर नए साल का स्वागत किया। दिल्ली की राज सहगल एंड पार्टी ने माता का भव्य जागरण कर भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
इस मौके पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए साल के अवसर पर सभी लोग प्रण लें कि वह हर यथा संभव जरूरतमंद लोगों की सेवा व पुण्य के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वैष्णोदेवी मंदिर के तत्वावधान में पूरे साल गरीब व जरूरतमंद लोगों की भलाई के कार्य किए जाते हैं। इनमें सामूहिक विवाह समारोह, रक्तदान शिविर, हेल्थ चैकअप सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भी बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में हिस्सा लें।
इस अवसर पर मंदिर में भक्तों ने मां का गुणगान करते हुए सेवा कार्यों में हिस्सा लेने का प्रण किया। मंदिर में रात को 12 बजे तक राज सहगल एंड गु्रप द्वारा माता का जागरण किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया । हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर संस्थान के पदाधिकारी पूर्व विधायक चंदर भाटिया, फकीरचंद कथूरिया, गिर्राजदत्त गौड़, सुरेंद्र गेरा, प्रीतम धमीजा, राजेश भाटिया, दिनेश चितकारा, राहुल, धीरज, विकास, बलजीत व बलवीर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए निगम की ओर से कई प्रयास किए जा रहे है: यशपाल यादव

Metro Plus

एमएएफ ने लगाया फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैैैंप

Metro Plus

नए पाठ्यक्रमों की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा ढांचागत विकास: प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus