Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Saraswati Global School में सिंगापुर से आए मेहमानों ने इंटरनेशनल स्कूलों में अपनाए जाने वाले टिप्स शेयर करे

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 जनवरी:
सैक्टर-105 स्थित सरस्वती ग्लोबल स्कूल में सिंगापुर स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सहित अन्य विदेशी मेहमानों ने स्कूल का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने एक दूसरे की शिक्षा पद्धति के बारे चर्चा कर एक दूसरे शिक्षा पद्धति को जाना।
इस मौके पर डीपीएस इंटरनेशल स्कूल के प्रिंसिपल सीबी काबरा ने सरस्वती ग्लोबल स्कूल भवन व संसाधनों को देखकर कहा कि यह स्कूल अपने नाम के अनुरूप ग्लोबल शिक्षण संस्थानों की कसौटी पर पूरा खरा उतरता है। इस मौके उन्होंने सरस्वती ग्लोबल स्कूल के अध्यापकों के साथ वह सभी टिप्स शेयर की जो सब इंटरनेशनल स्कूलों में अपनाई जाती है।
इस मौके पर उनके साथ यूएसए के होस्टन शहर से पहुंचे अरूण मंूदरा, कमल भूथरा व लंदन से अरविंद माहेश्वरी ने भी विद्यालय देखकर काफी प्रभावित हुए।
इस सुनहरे मौके पर विद्यालय के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी, फाउंडर चेयरमैन कमलेश माहेश्वरी व वाईस चेयरमैन अनुभव माहेश्वरी व मंजुल माहेश्वरी ने अतिथियों को बुक्का देकर स्वागत किया।

Related posts

बलजीत कौशिक ने एसी नगर के लोगों की सुनी समस्याएं

Metro Plus

विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादुई शो में समाज को दिए जा रहे हैं सकारात्मक संदेश।

Metro Plus

अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लगाएं: विकास कुमार

Metro Plus