Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

ओमेक्स हाइट्स में दुर्गा पूजा उत्सव का सफज मंचन, 21 महिलाओं ने किया अभिनय।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
श्री गणेशाय नम:,
वन्दे विष्णुं जगन्नाथं लोकानां हितकारिण।

‘भगवान श्रीहरि विष्णु के दशावतारों’ की कथाएं जो हमें यह सिखाती है कि जब-जब इस पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, अन्याय फैलता है और संसार का संतुलन बिगड़ता है, तब-तब प्रभु स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। मत्स्य, कूर्म, वराह से लेकर परशुराम, राम, कृष्ण और आने वाले कल्कि तक-ेप्रत्येक अवतार हमें यह स्मरण कराता है कि भगवान अपने भक्तों का कभी साथ नहीं छोड़ते। उनका हर रूप हमें यह प्रेरणा देता है कि सत्य, प्रेम और धर्म की रक्षा करना ही जीवन का परम कर्तव्य है।

प्रभु के पावन नाम का स्मरण करते हुए, उनके इन दिव्य अवतारों की लीलाओं को विष्णु भगवान के दशावतार नाटक के द्वारा दुर्गा पूजा उत्सव ओमेक्स हाइट्स सेक्टर-86, ग्रेटर फरीदाबाद के मंच पर प्रस्तुत किया गया। इसमें 21 महिलाओं ने अभिनय किया जिनके नाम हैं रीता रस्तोगी, वंदना निरंजन, मीनू जैन, पिंकी गौर, आशा, नीतू, लवली, कविता, सुनीता पाल, पिंकी अग्रवाल, ममता, पूजा, मनीषा, नैना विरमानी, देव, नेहा, पुष्पा, शायना, नीरा, सुवर्णा और लिनेशा ने अदभुत अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया

Related posts

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल ने दी सरकारी स्कूल के बच्चों मॉर्डन एजुकेशन की जानकारी

Metro Plus

Bolywood Star Nagma व कांग्रेसी नेता राकेश तंवर ने राजीव गांधी के जन्मदिवस पर किए फल वितरित

Metro Plus

मात्र दो दिनों में सैकड़ों परिवारों के पहचान पत्र अपडेट किए गए: SDM अपराजिता

Metro Plus