Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 21 मई:
सैक्टर- 31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सैक्टर 31 स्थित पुलिस स्टेशन के दौरे का आयोजन किया। वहां पर बच्चों ने पुलिस स्टेशन की कार्य प्रणाली और वहां के लोगों के बारे में जानकारी ली। बच्चे लॉक-अप रूम व कारागार को देखकर बड़े उत्साहित थे। पुलिस स्टेशन के एसएचओ सत्यवीर सिंह ने बच्चों को स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में समझाया और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनका ज्ञानवर्धन किया। वास्तव में यह बच्चों के लिए एक अच्छा अनुभव था और उन्हें इस दौरे से काफी कुछ सीखने को मिला।

Related posts

जनता भाजाईयों के झूठ व जम्लों से परेशान: अवतार भडाना

Metro Plus

फोगाट पब्लिक स्कूल में NCC गर्ल्स बटालियन को मिली मंजूरी..!

Metro Plus

चौ रणजीत सिंह के राजनीतिक अनुभव का लाभ पूरे हरियाणा में लिया जाएगा डॉ अशोक तंवर

Metro Plus