Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 21 मई:
सैक्टर- 31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सैक्टर 31 स्थित पुलिस स्टेशन के दौरे का आयोजन किया। वहां पर बच्चों ने पुलिस स्टेशन की कार्य प्रणाली और वहां के लोगों के बारे में जानकारी ली। बच्चे लॉक-अप रूम व कारागार को देखकर बड़े उत्साहित थे। पुलिस स्टेशन के एसएचओ सत्यवीर सिंह ने बच्चों को स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में समझाया और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनका ज्ञानवर्धन किया। वास्तव में यह बच्चों के लिए एक अच्छा अनुभव था और उन्हें इस दौरे से काफी कुछ सीखने को मिला।

Related posts

मार्डन कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने हॉफ मैराथन दौड़ में बाजी मारी

Metro Plus

लम्बे समय से सट्टा खिलाकर गरीबों को ओर गरीब कर रहे गिरोह का CM Flying ने किया भंडाफोड़।

Metro Plus

नाईट डोमिनेशन के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने देखे कितने मुकदमें दर्ज किए

Metro Plus