Metro Plus News
फरीदाबाद

बीके हाई स्कूल में पूल पार्टी का आयोजन: बच्चों ने पार्टी का जमकर आनंद उठाया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 23 मई:
बीके हाई स्कूल नंगला रोड़ में आज एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। ब्लू-डे के अवसर पर गर्मी की छुट्टियों से पहले आयोजित हुई इस पार्टी में स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे ब्लू यानि नीले रंग की ड्रैस में आए और स्विमिंग पूल में नहाकर इन्होंने पार्टी का जमकर आनंद उठाया। यहीं नहीं इस अवसर पर इन स्कूली बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। स्कूल के डॉयरेक्टर भूपेंद्र श्योराण ने इस अवसर पर बच्चों को पानी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज के बचपन के ये दिन दोबारा नहीं आएंगे। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चें घर से अपना-अपना लंच लेकर आए और मिल-जुल कर खाना खाया। IMG_9590

IMG_9592

IMG_9598

IMG_9600

IMG_9602

Related posts

अब फरीदाबाद के लोगों को भविष्य में कभी पीने के पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा! जाने क्यों?

Metro Plus

फरीदाबाद नगर निगम का हाल कहीं पंचकूला की तरह ही ना हो जाए..!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल द्वारा फायर स्टेशन का दौरा किया गया

Metro Plus