Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नरेंद्र गुप्ता ने 80 एमएम इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 जनवरी:
नगर-निगम द्वारा 76.49 लाख रूपये की लागत से नहरपार जीवन नगर गली नंबर-3 भारत कॉलोनी में बनाए जाने वाले 80 एमएम इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर पार्षद नरेश नंबरदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर विधायक का स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उक्त रोड़ के निर्माण की मांग यहां के निवासी पिछले काफी समय से कर रहे थे। अब इस निर्माण कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यह पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद यहां के निवासियों को आवागमन में आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों की जो भी समस्याएं हैं उन सभी को भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज विपक्ष मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने के लिए जब कोई मुद्दा नहीं बचा है। तो वह सीएए कानून को मुद्दा बनाकर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाएगी क्योंकि यहां की जनता काफी समझदार है और विपक्ष के भ्रमित प्रचार में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएए कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है न कि नागरिकता लेने वाला। उन्होंने कहा कि यह कानून पड़ोसी तीन देशों में प्रताडि़त किए जा रहे अल्पसंख्यकों के लिए बनाया गया है, जो भारत की नागरिकता लेना चाहते हैं।
इस मौके पर रोहताश पहलवान, कमल सौरोत, किरणपाल भाटी, जगदीश मास्टर, तपन पाराशर, विजय भाटी, हरिकिशन चौहान, दयाशंकर चौहान, राजू चपराना, किशन पहलवान, गौरव राघव, श्रीचंद गौतम, बिल्ला पहलवान, लक्ष्मी देवी, अंकित शर्मा, प्रशांत पाराशर, विनोद प्रधान, डॉ० एसएस खटाना व रणजीत भाटी आदि गणमान्य जन विशेषरूप से उपस्थित रहे।

Related posts

70 से लेकर 80 परसेंट वाले छात्र और छात्राएं क्यों खा रहे हैं एडमिशन के लिए दर-दर ठोकरें? देखें!

Metro Plus

FPSC की AGM में सरकार के फैसलों का स्वागत करते हुए लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले।

Metro Plus

होमर्टन ग्रामर स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी और क्रिसमस कार्निवल में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

Metro Plus