Metro Plus News
राष्ट्रीयहरियाणा

High Profile Sex रैकेट का खुलासा: हरियाणवी Dancer सहित 5 लोग Arrest

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
मेरठ:
पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक हरियाणवी डांसर और एक नाबालिग लड़की सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन सबको एक एनजीओ की शिकायत पर हरदेवनगर के एक मकान में सैक्स रैकेट चलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि यहां ऑन डिमांड लड़कियां दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ आदि शहरों से बुलाई जाती थीं। वाट्सऐप पर लड़कियों के फोटो भेजकर उनकी पसंद कराई जाती थी। जिसके बाद ग्राहक की पसंद के हिसाब से लड़कियां यहां आती थीं और इस रैकेट द्वारा प्रति ग्राहक 25 सौ रुपये वसूलते जाते थे।
ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि एक एनजीओ की शिकायत पर रोहटा रोड़ पर स्थित हरदेवनगर के एक मकान में सेक्स रैकिट चलने की सूचना पर पिछले 15 दिन से वहां की रेकी की जा रही थी। रेकी के बाद छापा मारने की कार्रवाई करते हुए टीपी नगर पुलिस और ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने उक्त घर में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकिट का खुलासा कर वहां से एक नाबालिग लड़की, दो महिलाओं, एक ग्राहक और एक दलाल को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई महिलाओं में एक हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी उर्फ मुस्कान भी शामिल थी। इस हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी के हरियाणवी गानों पर डांस के विडियो यू-ट्यूब पर भी चल रहे बताए गए हैं जोकि मूल रूप से मेरठ में मवाना की रहने वाली है।
वहीं मौके से रैकेट के सरगना मुजफ्फरनगर निवासी प्रशांत वालिया, ग्राहक अर्जुन निवासी मेरठ को भी गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर बृजेश ने बताया कि मकान मालिक नीटू कुमार ने प्रशांत को यह मकान चार हजार रूपये महीने से किराए पर दे रखा था। प्रशांत ने इस धंधे में अपनी नाबालिग सौतेली बेटी और पत्नी को भी जोड़ रखा था। सरगना प्रशांत वालिया मूल रूप से बिहार निवासी है। बताया गया है। पहले वह मुजफ्फरनगर में रहता था लेकिन अब मेरठ में रह रहा था। पहली पत्नी से रिश्ता टूटने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी बीवी और उसकी बेटी को भी प्रशांत ने इसी धंधे में उतार दिया था।
पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts

DTP इंफोर्समेंट ने एक स्कूल सहित कई जगह पीला पंजा चलाया, जानिए कहां और क्यों?

Metro Plus

सीमा त्रिखा को ग्रामीणों ने भारी बहुमत से विजयी बनाने का वादा किया

Metro Plus

घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती: 2 दिन में 9 FIR दर्ज

Metro Plus