Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Lions Club Lake सिटी ने रक्तदान शिविर लगा 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 15 जनवरी:
लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी डिस्ट्रिक 321ए-1 द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन एनएच-5 केसी रोड़ पर किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ लांयस क्लब के प्रधान आरके जग्गी व एसपी गुप्ता ने किया।
इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं की हौंसलाअफजाई करते हुए कहा कि संसार में रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, क्योंकि किसी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त जरूरत पडऩे पर किसी दूसरे मनुष्य की जिंदगी को बचा सकता है। इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में गुडग़ांव सिटी के सौजन्य से आई बस में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर लॉयन बीएम शर्मा, आर.के. चिलाना, अनुराग गर्ग, टीएस बेदी, रवि गुप्ता, अमृतपाल सिंह, सुधीर शर्मा, अजीत रावत, राजीव धींगड़ा, एन.मान. चौधरी, योगराज धींगड़ा, अनिल अरोड़ा, आरके गोयल, वीके अवस्थी, कर्नल सोबती आदि मुख्य रूप से शिविर में मौजूद थे।

Related posts

देश के प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी है भाजपा सरकार का बजट: जगदीश भाटिया

Metro Plus

तिगांव विधानसभा में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल: राजेश नागर

Metro Plus

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लाई ऋणों के बकाया ब्याज माफी की OTS योजना, लाभ उठाएं: जितेन्द्र यादव

Metro Plus