Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उपायुक्त यशपाल ने साइकिल चलाकर फरीदाबाद के नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 1 मार्च:
उपायुक्त यशपाल ने जिला प्रशासन, एमसीएफ और दक्ष फाऊंडेशन द्वारा स्थानीय टाउन पार्क सैक्टर-31 से साइक्लोथॉन को रवाना किया।
इस मौके पर उपायुक्त यशपाल ने साइक्लोथांन में प्रतिभागियों को संबोधित किया और फरीदाबाद के नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश दिया। शहर वासियों एवं आने वाली भविष्य की पीढ़ी को जागरूक करने के लिए उपायुक्त ने स्वयं साइकिलिंग चलाकर संदेश दिया कि फरीदाबाद को हरा-भरा साफ -स्वच्छ शुद्ध पर्यावरण बनाने के लिए हमें सबकी भागीदारी से साथ मिलकर आगे बढऩा होगा। यह हम सब की नैतिक जिम्मेवारी भी है। उपायुक्त ने दक्ष फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई इस पहल और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर में होते रहने चाहिए। जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। आमजन जागरूक होकर एक अच्छे नागरिक के रूप में अपना सहयोग देगा।
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथांन के आयोजन में लगभग 80 छात्रों और युवाओं तथा स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इस लगभग 4 किमी लंबी रैली का नेतृत्व उपायुक्त स्वयं कर टाउन पार्क से 31, 30 व 29 को कवर करके आमजनों को साइक्लोथांन के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा नगर-निगम और एफएमडीए के कई अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि दक्ष फाउंडेशन ने साइकिलिंग फार ए कोज ‌(cycling for a cause) के नाम से एक पहल शुरू की है। जिसके अंतर्गत ग्त 14 फरवरी को पहली साइकिल जागरूकता रैली रोड सेफ्टी पर आधारित थीम पर आयोजित की गई थी। जिसमें सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सहयोग से बच्चों एवं आमजन को जागरूक किया गया। उसी कड़ी में आज दूसरी साइकिल जागरूकता रैली उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में जल संरक्षण के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 14 मार्च को भी इसी कड़ी में तीसरी साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन वल्र्ड स्ट्रीट सेंटर से किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में आरडब्लूए सैक्टर-28, 29, 30 31 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी एवं इको क्लब का विशेष सहयोग रहा। जागरूकता रैली के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उपायुक्त यशपाल का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन के साथ मिलकर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। अंत में दक्ष फाउंडेशन की टीम ने उपायुक्त का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए पौधा भेंट किया।
इस मौके पर अंकुर शरण, बी.पी. सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील कादियान, हिमांशु मलिक, रिया चितकारा, उदित नारायण बैसला, एसएचओ सैक्टर-31 मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज सैक्टर-28 विजय कुमार एवं अन्य समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Related posts

देशभक्ति के रंग में रंगा SRS स्कूल, विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr Manohar Lal welcoming Yogrishi Swami Ramdev on the first day

Metro Plus

मंत्री ने किया 56 लाख रुपए के विकास कार्य का विधिवत नारियल फुड़वा कर शुभारम्भ

Metro Plus