Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

गुंजन गोयल ने किया ऐतिहासिक शहर का नाम रोशन, जानिए कैसे?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 18 जनवरी:
अग्रवाल समाज का नाम एक बार फिर रोशन किया है, और करने वाली है गुंजन गोयल। चावला कॉलोनी में रहने वाली गुंजन गोयल पहली बार में ही फाइनल ईयर के दोनों ग्रुप क्लियर करके पूरी तरह से सीए बन गई है। सीए के दोनों ग्रुप पहली बार में ही क्लियर करना बड़ी उनकी उपलब्धि है जोकि क्लियर करना आमतौर पर आसान नहीं होता है। गुंजन गोयल ने सीए में 55 प्रतिशत अंक हासिल करके सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बकौल ललित गोयल गुंजन ने 12वीं कक्षा भी कॉमर्श विषय से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास की थी।
ध्यान रहे कि गुंजन गोयल समाजसेवी ललित गोयल एवं राजरानी की बड़ी पुत्री है। अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एडवोकेट एवं महासचिव लोकेश अग्रवाल ने गुंजन की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए गुंजन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यहां हम आपको बता दें कि गुंजन के पिता ललित गोयल पिछले करीब 25 सालों से समाजसेवा के कार्यो से जुड़े हुए है, बावजूद इसके कि वो पिछले पांच साल से बीमार होने के कारण कोई काम/बिजनेस करने में असमर्थ हैं।
यहां हम आपको यह बताना भी नहीं भूलेंगे कि ललित गोयल के काम में असमर्थ होने के कारण उनका छोटा भाई भानू प्रताप गोयल और उनकी पत्नी ही पूरे परिवार की देखरेख करते हैं। आज के समय में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जहां परिवार एक ही छत के नीचे मिलजुल कर इस तरह रह रहे हों। सह अपने आप में एक उदाहरण है। गुंजन को यहां तक पहुंचाने में भानू प्रताप और उनकी धर्मपत्नी का विशेष योगदान रहा है।
बिना कोचिंग के बनी सीए:-
यदि गुंजन की माने तो उसने सीए की तैयारी के लिए कभी कोचिंग नहीं ली। सिर्फ पेन ड्राईव क्लास के सहारे ही अपनी सीए की तैयारी को अंजाम दिया। हां, मात्र दो बार सेटेलाइट के जरिए सीए की कोचिंग जरूर ली थी। इसके बाद उसने सेल्फ स्टेडी के जरिए ही इस परीक्षा को एक बार में ही पास करने में सफलता हासिल की। और फिलहाल वो दिल्ली के कनॉट पैलेस में लोढ़ा एंड कंपनी में ट्रेनिंग ले रही हैं।

Related posts

डबुआ मंडी में रेहड़ी वालों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Metro Plus

गांव के लोगों की समस्या को जल्द से जल्द करूंगा दूर: राजेश नागर

Metro Plus

अम्बिका शर्मा ने देव मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से गरीब व अंधे बच्चों को गर्म कपड़े बांटे

Metro Plus