Metro Plus News
Socialदिल्लीफरीदाबादहरियाणा

कठुआ मामला 28 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई आरोपी बोला-नार्को टेस्ट के लिए तैयार

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
जम्मू,16 अप्रैल: जेएनएन कठुआ में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। सभी आरोपियों को आज जिला अदालत के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद अभियुक्तों के वकील अकुंर शर्मा ने कहा न्यायालय ने निर्देश दिया है कि सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दी जाएं। हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। वहीं एक आरोपी ने भी कहा है कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। आरोपी का कहना है कि नार्को टेस्ट के बाद सारी सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। कठुआ मामले में मुख्य आरोपी सांझी राम की बेटी ने इस घटना को षड्यंत्रकारी बताया है। उसने कहा कि वो बच्ची कोई हिंदू-मुसलमान की बच्ची नहीं थी। उस बच्ची के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है। उसका मर्डर हुआ है। उस मर्डर की छानबीन सीबीआई करेगी। तभी यह केस हल होगा अन्यथा निर्दोष ही फसेंगे। वहीं पीडि़ता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केस कठुआ से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने व सीबीआई जांच की मांग की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट में आज 2 बजे सुनवाई होगी।

Related posts

हरियाणा सरकार को खुली चेतावनी, पृथला कांड पर किसानों के आंदोलन का अंदेशा।

Metro Plus

हरियाणा सरकार ने बनाई बेहतर खेल नीति, खिलाड़ी दे रहे बेहतर रिजल्ट: राजेश नागर

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी में स्मार्ट सिटीज व गांवों में भूजल की भूमिका को लेकर किया गया नेशनल वर्कशॉप का आयोजन

Metro Plus