Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

JP Malhotra को Golden Jubilee क्लास 1970 द्वारा सम्मानित किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 जनवरी:
डीएलएफ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा को दिल्ली टैक्रोलोजिकल यूनिवर्सिटी (दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) की गोल्डन जुबली क्लास 1970 द्वारा सम्मानित किया गया है। ग्त दिवस इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपनी अल्मा मीटर (मातृ संस्था) में विजिट के दौरान श्री मल्होत्रा को यह सम्मान दिया गया।    
यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में पाईपिंग टैक्रोलॉजी यूनिवर्सिटी ऑफ हॉस्टन के संस्थापक व प्रधान डॉ० दुर्गादास अग्रवाल मुख्यातिथि थे। जबकि कार्यक्रम में प्रो०योगेश सिंह वाईस चांसलर, डॉ० प्रोफेसर लाथर अम्बेडकर, वाईस चांसलर वूमैन यूनिवर्सिटी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। अल्युमनी एसोसिएशन ऑफ बीटीयू के कार्यक्रम में हीरो समूह के श्री सुनील कांत मुंजाल ने मुख्यातिथि के रूप में श्री मल्होत्रा को विशेष रूप से सम्मानित भी किया।
इस मौके पर श्री मल्होत्रा के साथ वीके मलिक मैल्को इंडिया, विजय गुप्ता सिद्ध मास्टरबैचिस को भी सम्मानित किया गया। श्री मल्होत्रा ने उपकुलपति को विश्वास दिलाया कि औद्योगिक शिक्षा के संबंध में डीएलएफ इंडस्ट्री एसोसिएशन एवं फरीदाबाद के उद्यमी अपना सहयोग जारी रखेंगे।

Related posts

मानव रचना में नए साल पर डॉ.ओपी भल्ला फॉउंडेशन के तत्वाधान में अंगदान-जीवनदान पहल का शुभारंभ

Metro Plus

क्या अब शहर में बरसात का पानी नहीं होगा जमा? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नवीन चौधरी को पितृ शोक: शोकसभा वीरवार 20 अक्टूबर को

Metro Plus