Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार का बजट पूरी तरह से जुमला: लखन सिंगला

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 1 फरवरी
: केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को आम आदमी विरोधी करार देते हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी गई है बल्कि आंकड़ों की जादूगरी करके केवल धनाढ्य वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में लखन सिंगला ने कहा कि बजट व्यापारी, मजदूर, किसान, कमेरे वर्ग को कोई राहत नहीं मिली है बल्कि सरकार ने आम आदमी को दी गई 100 छूटों से 70 छूट वापिस लेकर गरीबों के साथ अन्याय करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आधारहीन है और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए भी इस बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। जहां व्यापारी नोटबंदी, जीएसटी जैसे काले कानूनों के बाद धंधा चौपट हो गया था और इस बजट से उन्हें काफी उम्मीदें थी परंतु इस बजट से उन्हें निराशा ही मिली है।
इस मौके पर श्री सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट केवल जुमला बजट है और इस बजट में गरीब व आम आदमी को कोई राहत प्रदान नहीं दी गई है और इस बजट यह साबित हो गया है कि भाजपा केवल पूंजीपतियों की पार्टी है, उसे आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है।

Related posts

52 लाख रूपये की लागत से विकास कार्यो का शुभारंभ किया देवेन्द्र चौधरी

Metro Plus

शिक्षाविद नरेन्द्र परमार के ससुर P.S. पुंडीर हुए ब्रह्मलीन, अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे

Metro Plus

मतगणना केंद्रों के बाहर लागू रहेगी धारा 163: डीसी

Metro Plus