Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी वैद्य ओमप्रकाश गुप्ता धौज वाले का निधन

नवीन गुप्ता
बल्लबगढ़, 14 जनवरी: वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी वैद्य ओमप्रकाश गुप्ता धौज वाले का निधन हो गया है। श्री गुप्ता आजकल बल्लबगढ़ स्थित अपने आवास पर अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वैद्य गुप्ता ने अपनी 19 वर्ष की अल्पायु में पलवल से दिल्ली पीली कोठी तक स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़-चड ़कर भाग लिया। वे स्वतंत्रता सेनानी रूपलाल मेहता व गोविन्द राम बेधड़क के साथी थे। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उन्हें नाकों चने चबवाए। उन्हें कई बार गिरफ्तार भी किया गया। उनके निधन पर उन्हें राजकीय सलामी के साथ अंतिम विदाई बल्लबगढ़ स्वर्गाश्रम में दी गयी। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पुष्प चक्र तहसीलदार बल्लबगढ़ वीरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव विष्णुदयाल व थाना शहर प्रभारी जयप्रकाश यादव द्वारा अर्पित किया गया व पुलिस गार्द द्वारा अंतिम सलामी देते हुए उन्हें जनता द्वारा जय हिन्द जय भारत वंदे मातरम् के नारों के साथ अंतिम विदाई दी गयी।
उनके निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप, विधायक मूलचंद शर्मा, ललित नागर, विपुल गोयल व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, डॉ० बिजेन्द्र सिंगला, अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० कृष्णकान्त गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डॉ० एस.के. गर्ग व प्रोफेसरगण, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दत्त शर्मा व समस्त पदाधिकारियों, चिकित्सकगण, तिगांव सरपंच टिंकू अधाना जोड़ला, धौज सरपंच अत्ता मोहम्मद, पूर्व सरपंच हाजी इरशाद व मन्सूर अली, सरपंच फज्जूपुर खादर मंजूबाला, मास्टर वर्षभान भाटी व धौजिया संगठन के कैलाशचन्द गर्ग, रतिराम बंसल, विनोद मित्तल, ,अग्रवाल सभा के प्रधान आशाराम अग्रवाल व समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मित्तल, प्रेम मित्तल, अनिल पाराशर, केपी भाटी, सुमन शर्मा, एमपी नागर, दिनेश गुप्ता ने आदि ने शोक व्यक्त किया। श्री गुप्ता अपने पीछे सैकड़ों सदस्यों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

Related posts

DGE Vinay Bhatia ने साईंधाम में Teachers Day पर किया गुरू की महिमा का गुणगान

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 22वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह बंधन में बंधें 52 जोड़े

Metro Plus

एफएमएस में नवरात्रि व दशहरा समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus