Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

विद्या मंदिर के बच्चों ने गणेश वंदना द्वारा किया दर्शकों तथा अभिभावकों का अभिनन्दन

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 फरवरी:
सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के श्रीहरि सभागार में वार्षिकोत्सव उमंग-तरंग जश्न-ए-बचपन की श्रृंखला में कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों ने कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना द्वारा कर दर्शकों तथा अभिभावकों का अभिनन्दन किया।
गणेश वंदना के उपरांत कक्षा प्रथम की ईशिका गुप्ता सहित कई छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव की मुख्य अतिथि शिक्षाविद्व अंजलि गुप्ता व शैली सुपरवाईजर द्वारा उनके वर्षभर की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अतिथिगणों ने बच्चों में जोश भरा।
वार्षिकोत्सव की श्रृंखला के इस चरण में पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने आशाएं नाटिका का संजीव मंचन किया। इस कार्यक्रम के द्वारा यह दर्शाया गया कि कैसे एक बच्चा अपनी विपरीत परिस्थितियों में अपने परिवार के प्यार व साथ और अपने आत्मविश्वास के बल पर जीवन में वो मुकाम हासिल करता है जो बहुत से लोग पाने की सिर्फ कल्पना ही करते हैं।
रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने विभिन्न गानों ये तो सच है की, रुक जाना नहीं, ये मत कहो खुदा से, जज्बा आदि पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर एक खुशनुमा समा बांधा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति की तहे दिल से प्रशंसा करते हुए उनके स्वर्णिंम भविष्य की कामना की और उन्हें शैक्षिक गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया।

Related posts

SDM त्रिलोक चंद के नेतृत्व में बडख़ल में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित फ्रेशर पार्टी में बच्चों ने की जमकर मस्ती

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus