Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

सीनियर IAS अंकुर गुप्ता भारत सरकार द्वारा सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 27 फरवरी:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं हरियाणा सरकार में प्रिंसीपल सेक्रेटरी अंकुर गुप्ता को भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर ई-गर्वनेंस 2019-20 (गोल्ड) से सम्मानित किया गया है। श्री गुप्ता को यह अवार्ड भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और शिकायत विभाग द्वारा नागरिक केन्द्रिक अदायगी उपलब्ध कराने में उत्कृष्टता के लिए सूचना प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रिोनिक्स एवं सूचना विभाग हरियाणा के अंर्तगत अंत्योदय सरल हरियाणा के लिए दिया गया है। ध्यान रहे कि IAS अंकुर गुप्ता सूचना प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रिोनिक्स एवं सूचना विभाग हरियाणा और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IT हरियाणा के साथ-साथ उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रिंसीपल सेक्रेटरी हैं। श्री गुप्ता फरीदाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त और सन 2000 में नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्रर भी रह चुके हैं।
काबिलेगौर रहे कि इससे पहले भी स्वच्छ छवि के दबंग अधिकारी कहे जाने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकुर गुप्ता को केन्द्र व भारत सरकार द्वारा कई बार अलग-अलग अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

CM की घोषणा के दो दिन में ही बल्लभगढ़-पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए धरातल पर काम शुरू!

Metro Plus

ओउम् नाम का जाप करने से शिव भोले प्रसन्न होते है: व्यास पालन्दे महाराज

Metro Plus

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 पुलिस कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित!

Metro Plus