Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महिलाओं की सुरक्षा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी:अनीता भारद्वाज

नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल,25 जून:
भाजपा की कदावर महिला नेत्री अनीता भारद्वाज ने महिलाओं से भाजपा के साथ जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी इसलिए महिलाएं निडर हो पार्टी के साथ जुडें क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा ही भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भाजपा सरकार में इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। महिलाओं को उनका हक देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर प्रयासरत है तथा देश व प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा नेत्री अनीता भारद्वाज गुरूवार को वार्ड नंबर 24 में अपने सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री मुन्नी ठाकुर ने की। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं तथा उन्होंने अनीता भारद्वाज का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर अपने समर्थन का ऐलान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री अनीता भारद्वाज ने हाल ही में पलवल से गुजरी नारी सम्मान यात्रा की सफलता पर महिलाओं के सहयोग का आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने पलवल जिले से दिल्ली तक महिलाओं की स्पेशल बस चलाए जाने पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंगला सही मायनों में पलवल के लोगों की आकाक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर के नेतृत्व में चली नारी सम्मान यात्रा देश में महिलाओं के विकास व उनके सम्मान में नए युग की शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले देश में निकाली गई इस नारी सम्मान यात्रा से महिलाओं का आत्म स्वाभीमान बढ़ेगा तथा महिलाओं के अंदर भी कुछ कर गुजरने की क्षमता बढ़ेगी तथा देश की महिलाएं राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक होंगी। उन्होंने बताया कि जिले में यात्रा का नेतृत्व कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर, बढख़ल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, कालका की विधायक लतिका शर्मा व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन की एक झलक पाने बो बेताब थीं तथा यहां आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया इसके लिए पलवल जिले की महिलाओं का जितना आभार व्यक्त किया जाए कम है।
श्रीमती भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा ही सही मायनों में महिला हितैषी है जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला वर्ग को गुमराह कर वोट बटोरने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में एक विशेष अभियान चलाकर जहां महिलाओं को जागरूक किया जाएगा वहीं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भाजपा पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देशहित में महिलाओं को ही आगे आकर अगृणी की भूमिका अदा करनी होगी तथा इस कार्य में पलवल जिला अपना एक अलग स्थान बनाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शशि प्रभा, श्रीमती मुन्नी ठाकुर, अनीता डागर, पुष्पा आदि काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

Related posts

Delhi Scholars स्कूल में Grand Parents Day धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

दूल्‍हा बने देवर को भाभी के किस करने पर लड़की वालों ने बरातियों को पीटा, रिश्‍ता तोड़ा

Metro Plus

सर्वोदय हॉस्पिटल द्वारा जीवनदान देने का दावा झूठा निकला: मरीज की मौत हुई

Metro Plus