Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना के चलते यशपाल यादव वापिस फरीदाबाद, शुक्रवार को पुन: संभालेंगे पदभार।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 मार्च:
कोरोना ने जहां पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैला रखी है, वहीं पहाडिय़ों और झरनों के बीचोंबीच बसा रमणीक पर्यटन स्थल मंसूरी भी इससे अछूता नहीं रहा। शायद यही कारण रहा कि मंसूरी की रमणीक वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएए) में प्रशिक्षण पर गए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दर्जन भर से ज्यादा अधिकारियों को अपना प्रशिक्षण बीच अधूरे में छोड़कर आना पड़ा।
इस प्रशिक्षण में गए फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव को भी वापिस आना पड़ गया। श्री यादव अब शुक्रवार, 20 मार्च को पुन: अपना पदभार संभालेंगे। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि वो फरीदाबाद में रूके हुए विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर शहर के लोगों को जागरूक करने के उपाय करेंगे ताकि शहर में इसका प्रकोप ना हो।

Related posts

पर्यटकों को लुभाने के लिए 1 सितम्बर से 4 सितम्बर तक फूड फैस्टिवल का आयोजन

Metro Plus

महिलाओं संबंधित अपराधों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका CM मनोहर लाल का पुतला

Metro Plus

सावित्री पॉलिटेक्निक में पिडलाईट मेगा वर्कशाप का समापन, छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए

Metro Plus