Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबाद

अमर बंसल टीम ने Cycling कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 मार्च:
शहर के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं नीलकंठ मंदिर के प्रधान अमर बंसल छारिया ने अपनी टीम के साथियों के साथ आज मास्क पहनकर साईकिलिंग की। इस साईकिलिंग का उद्देश्य था कि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि अगर वो भी सुबह-सुबह उठकर खुले वातावरण में साईकिलिंग करें तो काफी हद तक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है। क्योंकि साईकिलिंग/व्यायाम करने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
बकौल अमर बंसल प्रात:कालीन व्यायाम, जिम, साईकिलिंग आदि करने से जहां शरीर हष्टपुष्ट रहता है, वहीं शुगर की बीमारी से भी काफी हद तक बचाव रहता है। साथ ही उम्र भी बढ़ती है।
इस अवसर पर अमर बंसल छारिया के साथ उनके साथियों की टीम में सुनील गर्ग, अमित शाह, सोमबीर हुड्डा तथा दीपक गोयल आदि साईकिलिंग के दौरान उनके साथ थे।

Related posts

2019 में फरीदाबाद देश में तीसरे नंबर पर था और अब 2024 में फरीदाबाद देश में पहले नंबर पर होना चाहिए: नायब सैनी

Metro Plus

न्यू मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन

Metro Plus

सीएम विंडो के अधिकारियों को गुमराह कर अवैध निर्माण करवाने में लगे हैं निगम अधिकारी

Metro Plus