Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादहरियाणा

सब्जी मंडी खुली रहेंगी, लोग ना हों परेशान!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 19 मार्च:
कोरोना के चलते जैसे कि ये भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा है कि हरियाणा की सभी सब्जी मंडियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी, ये गलत खबर है। सब्जी मंडियां पहले की तरह ही खुली रहेंगी और लोगों को सब्जी खरीदने में कोई परेशानी नही होगी। ये कहना है हरियाणा मार्किटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे.गणेशन का।
उन्होंने इस बारे में स्पष्ट किया है कि हरियाणा में केवल उन्हीं अपनी सब्जी मंडियों और किसान बाजारों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं जोकि अनाधिकृत रूप से लगाई जा रही हैं। रेगुलर/नियमित सब्जी मंडियां पहले की तरह ही खुली रहेंगी जहां से आम जनता को सब्जी खरीदने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
इसलिए लोगों को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद में रजिस्ट्रियां होंगी शुरू, अनाधिकृत जोन में किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं!

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने Strive प्रोजेक्ट के तहत लगाया Free नेत्र जांच शिविर।

Metro Plus

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने डॉ. एमपी सिंह को प्रशंसा-पत्र भेंट कर सम्मानित किया

Metro Plus