Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

निजामुद्दीन मरकज प्रकरण: Tourist Visa के नाम पर धर्म का प्रचार कर रहे लोगो पर होगी कार्रवाई: अनिल विज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 2 अप्रैल:
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के उस बयान के बाद प्रदेश में खलबली सी मच गई है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश में तब्लीगी जमात से आने वालों की संख्या बड़ी है।
श्री विज के मुताबिक तब्लीगी जमात से हरियाणा में आने वाले 927 लोग अभी तक चिन्हित हुए है जिनमें से 107 विदेशी हैं। उन्होंने कहा है कि इनमें से 256 के सेंपल जांच के लिये भेजे गए है औऱ बाकी क्वारंटाइन किए गए है। श्री विज ने यह बयान प्रधानमंत्री के साथ हुई विडियो कॉंफ्रेंसिंग के बाद दिया है।
गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में से हरियाणा में आने वाले कुछ लोग टूरिस्ट विजा पर आए थे जो धर्म का प्रचार कर रहे थे इन पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
श्री विज के मुताबिक इनमें से सबसे ज्यादा नूंह जिले के लोग है जो तब्लीगी जमात से आए हैं।

Related posts

HighCourt ने दिया सरकार को झटका, Haryana Administrative Tribunal पर लगाया स्टे

Metro Plus

राजेश नागर ने दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर का जायजा लिया।

Metro Plus

विद्यासागर के छात्र ने ऑरेंज ग्लोबल ओल्यम्पियाड की आल इंडिया रैंकिंग में मारा मोर्चा!

Metro Plus