Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

NSUI ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर मनाई अम्बेडकर जयंती

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 अप्रैल:
डॉ०भीमराव अम्बेडकर जयंती पर एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कोरोना महामारी से लडऩे के लिए अग्रिम श्रेणी में संघर्षरत सफाई कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क व खाद्य सामग्री देकर उनका अभिवादन कर जयंती मनाई जिससे एनएसयूआई ने बाबा साहेब के एकता व समानता के सन्देश को आगे बढ़ाने का काम किया।
इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देशानुसार पूरे देश में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा सफाईकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री देकर सम्मनित किया गया है। कृष्ण अत्री ने बताया कि बाबा साहेब का हमेशा से एक ही सपना था कि समाज के निचले तबके को हर माध्यम व तरह से ऊपर उठाने का हर सम्भव प्रयास होना चाहिए। कोरोना लॉक डाउन के समय यू तो पुलिस, डॉक्टर, नर्स व हर कोई अपना फर्ज निभा रहा है परन्तु अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी तमाम देशवासियों को सुरक्षित रखने का काम कर रहे है।
इस मौके पर अत्री ने बताया कि सफाईकर्मियों का सहयोग व साथ अमूल्य है इसलिए यह कहना उचित रहेगा कि यह हमारे सच्चे योद्धा है इसके लिए एनएसयूआई ने सेनेटाइजर, मास्क व खाद्य सामग्री देकर उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया है और उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके व उनके परिवारों के साथ तमाम कांग्रेस पार्टी व छात्र इकाई साथ खड़ी है।

Related posts

Kundan Green Valley के बच्चों ने तलवारबाजी में परचम लहराया

Metro Plus

जब थाने में ही दे डाली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के Office Bearer को हाईकोर्ट में ही गोली मारने की धमकी

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने आर्चरी में जीता गोल्ड

Metro Plus