Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

घर बैठे मिलेंगी स्कूली बच्चों को अब कॉपी-किताबें, DC ने दिए आदेश।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,18 अप्रैल
: ऑनलाईन क्लासों के दौरान बिना स्टेशनरी के स्कूली बच्चों के पढ़ाई में हो रहे व्यवधान को देखते हुए जिला उपायुक्त ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए छात्रों को घर बैठे ही कॉपी-किताबें उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। ध्सान रहे कि आज सुबह ही अभिभावकों के फोनों के बाद मैट्रो प्लस ने स्कूली छात्रों के पढ़ाई में हो रहे नुकसान के मद्देनजर जिले में झज्जर की तर्ज पर फरीदाबाद में स्टेशनरी की दुकानें खोलने की अपील की थी।
तत्पश्चात जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सकें, इसके लिए घर बैठे पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किताबों की समस्या आड़े न आये। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर से बुक डिपो की सूची तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। यह बुक डिपो विद्यार्थियों की मांग पर घर पर ही किताबें पहुंचाने का कार्य करेंगे। 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि जो बुक डिपो विद्यार्थियों को यह सुविधा दे सकते हैं, वह अपनी दुकान के नाम व मोबाइल नंबर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा दें, जिससे कि उन बुक डिपो के लिए दुकान खोलने के लिए प्रशासन द्वारा पास जारी किया जा सकें। डीसी ने बताया कि इन बुक डिपो के संचालकों के नाम व मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक कर जाएंगे। कोई भी विद्यार्थी इन बुक डिपो संचालकों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर किताबें मंगवाने के लिए ऑर्डर कर सकते है। बुक डिपो के संचालक घरों पर भी किताबें पहुंचाने के लिए सहमत होंगे तो उनकी सहमति के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के घर किताबें पहुंचाने का कदम उठाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में किताबों की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में सभी बच्चों को किताब उपलब्ध करवा दी जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि कोई भी बुक डिपो जो विद्यार्थियों को किताबों की डिलीवरी दे सकता है, वह जिला शिक्षा अधिकारी के ई-मेल पर अपना पता व फोन नंबर भेज सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर कौर ने बताया कि इस बारे में उनके कार्यालय को मेल भी कर सकते हैं।

Related posts

मानव रचना में नए साल पर डॉ.ओपी भल्ला फॉउंडेशन के तत्वाधान में अंगदान-जीवनदान पहल का शुभारंभ

Metro Plus

Rotary Club Grace ने विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों की लूटखसोट को लेकर शिक्षा निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, जानिए।

Metro Plus