Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का अभियान चलाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 फरवरी:
15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है। युवा शक्ति और योग शक्ति को भारत के भविष्य के रूप में दिखाते हुए मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज ने 75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान में हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सभी के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव और एफआईटी इंडिया आंदोलन के तहत इसका आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक फैकल्टी मेंबर्स और छात्रों ने भाग लिया।
सत्र का संचालन मानव रचना स्पोट्र्स साइंस सेंटर के मनीष, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ किया गया। जिसमें उन्होंने सूर्य नमस्कार के प्रत्येक चरण के बारे में बताया। दैनिक आधार पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के महत्व को भी साझा किया गया।
इस मौके पर डॉ० शोभा श्रीवास्तव उप-निदेशक सीडीपी और प्रमाणित प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा पंच कोष ध्यान सत्र का आयोजन भी किया गया।

Related posts

अच्छी सड़कें, साफ पानी और भरपूर बिजली चाहिए तो उसके लिए भुगतान करना पड़ेगा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

जानिए, निगमायुक्त मोहम्मद साईन ने फरीदाबाद नगर निगम का क्या हाल कर डाला ?

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus