Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मानव सेवा समिति ने किया आशा वर्कर्स का स्वागत।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
Faridabad, 28 अप्रैल:
LockDown में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके डेटा इकट्ठा कर रही आशा वर्कर्स का आज रविवार को मानव सेवा समिति (महिला सेल) की ओर से सम्मान पट्टिका पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया किया गया।
इस अवसर पर महिला सेल की चेयरमैन उषा किरण शर्मा, राज राठी, रमा सरना, रेनू चतरथ, दिव्या चंदा, सुष्मिता व संदीप राठी ने आशा वर्कर्स के साहसिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी लोगों से कहा कि वे इनके द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य में सभी इनको सहयोग और सम्मान प्रदान करें।
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव सुधा पाल ने मानव सेवा समिति द्वारा पिछले एक महीने से लगातार जरूरतमंद भाई बहनों को दिए जा रहे भोजन व राशन के पैकेट देने के नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए समिति की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आशा वर्कर्स के लिए 150 मास्क और जरूरतमंदों को देने के लिए 10 राशन के पैकेट व 150 भोजन के पैकेट प्रदान किए गए।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन की कबड्डी टीम परमहंस स्कूल की टीम को शिकस्त देकर बनी जिला चैम्पियन

Metro Plus

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार झटका

Metro Plus

शिक्षाविद्व बिमला वर्मा की प्रार्थना सभा/उठावनी/रस्म पगड़ी आज मंगलवार, 4 दिसंबर को

Metro Plus