Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Shivaji School की दो छात्राओं ने कराटे प्रतियोगिता में जीता Gold Medal

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 अगस्त:
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता में आज शिवाजी पब्लिक सी. सै. स्कूल पर्वतीया कालोनी की दो छात्राओं ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। भावना सुपुत्री सतपाल सिंह तथा अनिता शर्मा सुपुत्री नगेन्द्र शर्मा नामक इन दोनों छात्राओं ने कराटे प्रतियोगिता के अंदर अलग-अलग भार वर्ग में जिले में पहला स्थान प्राप्त करते हुए यह स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ ये दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय खेलों के लिए भी क्वालीफाई हो गई हैं।


शिवाजी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरुण पुंडीर एवं उप-प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह ने इस जीत के लिए विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों एवं कोच नितेश को शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उत्साहवद्र्वन के लिए उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। ध्यान रहे कि पिछली बार की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रनर-अप रही तनीषा ने भी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Related posts

बदला-बदला हुआ नजर आएगा इस बार सूरजकुण्ड मेला: डा० सुमिता मिश्रा

Metro Plus

मल्होत्रा ने कहा, अच्छे लीडर में कुछ गुण व लक्षण दिखाई देते हैं

Metro Plus

बलजीत कौशिक ने एसी नगर के लोगों की सुनी समस्याएं

Metro Plus