Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रेडक्रॉस सोसायटी कोविड-19 के दौर में जिले में अपनी अहम भूमिका निभा रही है

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 जून:
जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान जिले में बेहतरीन कार्यों को किया गया। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान यशपाल के मार्गदर्शन में 26 मार्च को जब कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन शुरू हुआ तब से 29 मई तक जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिले की सभी स्वयंसेवी, धार्मिक, सामाजिक व गैर सरकारी संस्थाओं का आह्वान किया गया तथा सभी से अपील की गई कि इस मुश्किल घड़ी के अंदर सभी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन का तन-मन- धन से साथ दे ताकि जिले में इतनी बड़ी संख्या में मौजूद गरीब व मजदूर तबके को खाना मुहैया कराया जा सके। रेडक्रॉस की अपील पर जिले की सभी संस्थाओं ने बढ-चढ़कर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए व अपने-अपने स्तर पर खाने के पैकेट, सूखा राशन, मॉस्क, सैनीटाइजर आदि को गरीब लोगों के बीच वितरण का कार्य शुरू किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साथ कई बड़ी कंपनियां भी जुड़ गईं व उन्होंने अपने सीएसआर फंडस में से पांच लाख पेरासीटामोल टैबलेट, 50 हजार विटामिन सी टैबलेट, अग्रसेन स्पेस एलएलडी आगमन ग्रुप नरेंद्र अग्रवाल व प्रमोद गुप्ता द्वारा मुहैया कराई व एक लाख फेस मॉस्क व एक हजार पीपीई किट मुहैया कराईं गई, जिसमें शिवालिक ग्रुप व रोटरी सैंट्रल साउथ प्रमुख रहे। जिसको जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानी सांसद कृष्णपाल गुर्जर एवं डीसी यशपाल यादव के माध्यम से जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराया ताकि जन साधारण इसका लाभ उठा सके। इस नेक कार्य में हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा। ग्त 26 मार्च से लेकर 29 मई तक 3551380 फूड पैकेट्स विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से वार्ड वाइज गरीब जनता तक मुहैया कराये गए, 45940 राशन के पैकेट्स गरीब जनता में बांटने हेतु जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगभग 10 हजार राशन किट गरीब जनता को वितरित की गईं और लगभग 14 हजार वैजीटेबल पैकेटस, 85220 मॉस्क, 2114 सैनीटाइजर, 37285 गल्बस व दो हजार सर्जन कैम्पस जनसाधारण के अंदर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वितरित की गई। इसके साथ-साथ ही थैलीसीमिया ग्रस्त मरीजों के लिए 60 रक्तदान शिविर लगाए गए जिसमें लगभग 2962 यूनिट रक्त एकत्र किया गया व 500 सैनीटरी नेपकीन पैक नाइट शैल्टर में महिलाओं को उपलब्ध कराए गए। उपायुक्त के आदेशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीएम पोर्टल की शिकायतों को भी दूर करने हेतु घर-घर जाकर फूड पैकेटस व सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। सिविल अस्पताल के माध्यम से प्राप्त सूचना अनुसार अपरिचित लाशों के दाह संस्कार का कार्य भी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के स्टाफ एवं स्वयेसंवकों द्वारा किया जा रहा है। रेलगागियों एवं बसों के माध्यम से गए प्रवासी श्रमिकों को भी जिला रेडक्रॉस द्वारा पानी की बोतलें, खाने के पैकेट, सूखे ड्राईफू्रटस के पैकेट व बिस्कुट उपलब्ध कराए गए।

Related posts

पराली जलाने वालों पर होगी अब FIR ! जानें क्यों?

Metro Plus

उद्योगपतियों की मांग के अनुसार सरकार हरसंभव सहयोग करने को तैयार:गोयल

Metro Plus

सिटी प्रेस क्लब के दीवाली मिलन समारोह में राजनेताओं, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा उद्योगपतियों ने मचाया धमाल

Metro Plus