Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

तरूण गुप्ता ने अपना 50वां जन्मदिन टीबी के मरीजों के साथ मनाया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 नवम्बर:
जिला रेडक्रास सोसायटी के पैटर्न तरूण गुप्ता ने अपना 50वां जन्मदिन अपने साथियों की उपस्थिति में टीबी मरीजों के बीच फल व खाद्य सामग्री वितरित करके मनाया। इस मौके पर प्रधान राजेश महाजन, सचिव वेद अदलक्खा, डॉ० एम.पी. सिंह, पुरूषोत्तम सैनी तथा टीबी कोडिनेटर मधु भाटिया आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। जिन्होंने तरूण गुप्ता की इस पहल का स्वागत किया।
इस मौके पर तरूण गुप्ता ने कहा कि नशा हमारे शरीर की शक्ति को खत्म कर उसे बीमारियों का घर बना देता है। अगर शरीर को नशे की लत पड़ जाती है तो वह इतनी आसानी से नहीं छूटती। नशा अच्छे-भले शरीर को कंकाल बना देता है। इसलिए हमें स्वयं भी और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से नशा न करने की शपथ लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर टीबी कोडीनेटर मधु भाटिया व एम.पी. सिंह ने कहा कि ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से समाज को बचाने के लिए जन अभियान चलाया जाना जरूरी है। समाज के हर जागरूक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आस-पास नशे की लत से ग्रसित लोगों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते रहें। उससे बचने के उपाय भी बताए तभी हम एक सुखी समाज की कल्पना कर सकते हैं।

Related posts

जिला वॉली-बॉल चैंपियनशिप का आगाज, 25 टीमों ने लिया भाग

Metro Plus

31 दिसंबर, याद है ना! निगमायुक्त ने आमजन/खासजन से जानिए क्या की अपील?

Metro Plus

Delhi Scholars इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus