Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

समाजसेवी हरीशचंद्र गोयल के निधन पर शोक जताया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 17 जून:
अग्र समाजसेवी एवं अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के संस्थापक सदस्य ललित गोयल के पिता हरीशचंद्र गोयल का विगत दिवस देहावसान हो गया। गांव फतेहपुर बिल्लौच के मूल निवासी हरिश्चंद्र पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ललित गोयल ने दी।
हरिश्चंद्र जी के देहांत पर अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला, महासचिव लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल, श्री वैश्य अग्रवाल समाज, अग्रसेन भवन के अध्यक्ष भगवानदास गोयल, महासचिव टेकचंद अग्रवाल, फरीदाबाद प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय जैन, युवा अग्रवाल वैश्य समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज की महिला इकाई की सचिव सुनीता रानी एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हरीश चंद्र गोयल के निधन पर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा प्रभु से उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related posts

Rotary Club of Faridabad Central की आखिर क्यों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा ?

Metro Plus

विद्या मंदिर के बच्चों ने गणेश वंदना द्वारा किया दर्शकों तथा अभिभावकों का अभिनन्दन

Metro Plus

अफवाहों से न घबराएं, एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: राजेश नागर

Metro Plus