Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

स्कॉलरशिप सहित अन्य लाभ देकर विद्यार्थियों को किया जाता है लाभांवित: दीपक यादव

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 15 मई:
सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटनेनशनल स्कूल का प्रथम वर्ष का ही 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जहां शत-प्रतिशत रहा, वहीं दूसरी तरफ विद्यालय की एक छात्रा ने गणित विषय में 99 प्रतिशत तो दो अन्य छात्राओं ने अन्य विषयों में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर विद्यालय की तरफ से स्वागत किया गया और स्कूल में देर शाम तक मिठाई वितरण कार्यक्रम चलता रहा। यह परीक्षा परिणाम विद्यालय का प्रथम परीक्षा परिणाम था।

इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने बताया कि सन 2023-24 के प्रथम वर्ष में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसमें 10वीं कक्षा की सोना ने गणित विषय में 99 अंक, जबकि यशीका ने एसएसटी और आईटी में 98 अंक तो संस्कृत में शिप्रा ने 98 अंक प्राप्त किए जबकि सांइस में सोना को 95 अंक मिले। अब अगर हिंदी विषय की बात करें तो हिंदी विषय में सोना और याशिका को 93 अंक मिले है। इसी प्रकार प्रकार याशीका विद्यालय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली टॉपर रहीं तो सोना ने 94 अंक प्राप्त करके विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर विद्यार्थियों में नाम दर्ज कराया। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि इस प्रथम वर्ष में पांच विद्यार्थियों ने मैरिट में नाम दर्ज कराया है, जिसमें याशिका, सोना, शिप्रा, सचिन व देव के नाम शामिल है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम वर्ष की 10वीं कक्षा का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। यह विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय इस परीक्षा के लिए सभी अध्यापक और अभिभावक बधाई के पात्र मानता है।

दीपक यादव ने कहा कि विद्यालय की परीक्षाएं हो या फिर बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं या फिर खेल-कूद में विद्यालय की तरफ से बेहतर परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। जिसमें विद्यालय की तरफ से स्कॉलरशिप से लेकर अन्य विभिन्न लाभ देकर विद्यार्थियों को लाभांवित किया जाता रहा है और यह सिलसिला भविष्य में भी इसी प्रकार चलता रहेगा। इसी के साथ यादव ने सभी अभिभावकों को विद्यालय पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

महावारी/पीरियड्स के दौरान किशोरियों को घबराने की जरूरत नहीं: SDM अपराजिता

Metro Plus

नवरात्रों के पहले दिन वैष्णोदेवी मंदिर में हुई शैलपुत्री की भव्य पूजा

Metro Plus

MCF की वार्डबंदी के बाद अब जल्द होगी फाइनल आरक्षित किये गये वार्डो की नोटिफिकेशन!

Metro Plus