Metro Plus News
एजुकेशनराष्ट्रीय

छात्र विरोधी फैसलों को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय पर फिर प्रदर्शन।

मैट्रो प्लस के लिए प्रत्यूष पांडे की रिपोर्ट
लखनऊ, 27 जून:
लखनऊ विश्वविद्यालय ने जो भी छात्रों के विरोध में फैसले लिए हैं, उन सबको वापस लेने की मांग करने पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हुआ। विश्वविद्यालय प्रांगण में छात्र एवं छात्र नेता आदित्य द्विवेदी भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बात को मनवाने के लिए छात्र आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी एक नहीं सुन रहा था।
सूत्रों से पता चला है कि विश्वविद्यालय के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्र नेता आदित्य द्विवेदी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और पीआईएल फाइल की है।
धरना विश्वविद्यालय प्रशासन को एक बार फिर अपनी बात वापस लेने के लिए किया गया। छात्रों ने काफी नाराजगी जताई, इस बात को लेकर कि उनकी बात कुलपति सुन नहीं रहे।
छात्र नेता आदित्य द्विवेदी का कहना है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन 48 घंटे में निर्णय नहीं लेगा तो छात्र उनके विरुद्ध एक करारा प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

स्कूल खोलने के आदेश पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया CM, शिक्षामंत्री एवं DC का धन्यवाद।

Metro Plus

बल्लभगढ़ के चहुंमुखी विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगा: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

एमआरईआई के द्वारा फिरोजपुर कलां में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन

Metro Plus