Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

बहुआयामी प्रतिभा की धनी श्रेया गुप्ता के इटेलियन स्टाइल अक्कापाला गाने को मिल रही है वाह-वाही।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जुलाई:
मुंबई में फिल्मी संगीत की दुनिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही शहर की बेटी श्रेया गुप्ता ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए अपने घर पर ही इटेलियन स्टाइल अक्कापाला में गाना गाकर श्रोताओं को हैरत में डाल दिया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इनके गाने को खूब वाह-वाही मिल रही है।
बता दें कि अक्कापाला स्टाइल में गाना गाने के लिए वाद्ययंत्रों से संगीत निकालने के बजाय मुंह से संगीतमय आवाज निकाली जाती हैं। 32 तरह की आवाज निकालने के लिए कई गायक समूह में गाते हैं। जबकि श्रेया ने इस गाने को अकेले गाकर अपनी प्रतिभा दिखा दी है।
सेक्टर-17 निवासी श्रेया गुप्ता की संगीत की दुनिया का सफर एक वर्ष पहले ही शुरू हुआ है। लॉकडाउन के बाद से ही वह घर पर गाने तैयार कर यूट्यूब पर अपलोड कर रही हैं। श्रेया ने शास्त्रीय गायिका शुभा मुदगिल के नारी की स्वतंत्रता के प्रतीक गीत मन के मंजीरे को अपनी आवाज के दम पर बार-बार सुनने लायक बना दिया है। वहीं अंग्रेजी गीत स्माइल गाकर श्रोताओं को मन के अंदर आशा के दीप न बुझने देने का आह्वान किया है। वे अब तक तीन गाने यूट्यूब पर अपलोड कर चुकी हैं। इनमें संगीत और गायन से लेकर वीडियो संपादन भी खुद किया है।
अमेरिका से संगीत की शिक्षा लेकर लौटी हैं श्रेया:-
डीपीएस सेक्टर-19 की छात्रा रही श्रेया ने अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीएएमए किया है। संगीत में रुझान बढ़ा तो उन्होंने वहां बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से म्यूजिक प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया। सन् 2019 में वह भारत आ गईं, तब से वह मुंबई में संघर्ष कर रही हैं।
श्रेया बताती हैं कि उनकी रूचि शास्त्रीय संगीत में भी है। इसीलिए वह शास्त्रीय संगीत सीखने के लिए प्रयाग महाविद्यालय से संगीत में एमए कर रही हैं। वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी गुरु सेक्टर-14 निवासी राधा शर्मा को देती हैं। श्रेया शहर के चार्टड एकाऊंटेंट एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के प्रधान रहे तरूण गुप्ता की बेटी है।

Related posts

मंथली विवाद: कोतवाली पुलिस ने शराब ठेकेदार पर कसा शिकंजा, कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

Metro Plus

चन्द्रशेखर फरीदाबाद जिले के उपायुक्त बने और आदित्य दहिया निगमायुक्त

Metro Plus

Ishika Gupta शैक्षणिक क्षेत्र में OutStanding Academic Excellence Award से सम्मानित

Metro Plus