Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फैमिली ID व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा किया जा रहा है सर्वे

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 जुलाई:
उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में फैमिली आईडी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अत: जिला वासियों से अपील की जाती है कि इस सर्वे के लिए आने वाले कर्मचारियों को पूर्ण व सही जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों तक यथासंभव मदद पहुंचाने में मदद मिल सके।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि किसी भी लड़ाई में जीत के लिए सूचना बहुत महत्वपूर्ण होती है। सर्वेक्षण के दौरान जिले के सभी परिवारों में बीमार एवं बुजुर्ग व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जरूरी इलाज एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाईयां प्रदान की जाएंगी। संक्रमण होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया जाएगा। अत: हम सभी को अपने घर आए स्वास्थ्य एवं अन्य कर्मियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। आधार के माध्यम से आपके परिवार को अलग पहचान प्रदान की गई है ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत उनके पास मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी प्रकार की जानकारियों को गुप्त एवं सुरक्षित रखा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला वासियों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा कुछ जरूरी हेल्प नंबर जारी किए गए हैं। यह नंबर प्रत्येक व्यक्ति अपने पास संभाल कर रखें तथा जरूरत पडऩे पर इनका उपयोग करें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना जांच केंद्रों व रिपोर्ट के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू फरीदाबाद एनआईसीइन पर संपर्क करें। इसके अलावा राज्य हेल्पलाइन नंबर 8558893911 व जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 तथा एंबुलेंस सुविधा के लिए नंबर-108 पर संपर्क कर सकते हैं। नि:शुल्क चिकित्सीय व टेली मेडिसन सहायता हेतु 124-6811070 व लिंक https://faridabad.swasth.app/consult-with-doctors पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार नि:शुल्क मनोवैज्ञानिक सलाह के लिए फोन नंबर-9555400900 व वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू, ईपीएसवाईसीएलआईएनआईसी पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि नजदीकी अस्पताल एवं अन्य सरकारी सुविधाओं से संबंधित जानकारी लेने के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू, Coronaharyana.in पर संपर्क करें तथा स्वयं सेवक या वॉलिंटियर बनने के लिए https://forms.gle/BTSraiWqwtAnv64T8 पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Related posts

We propose to transform your personality & performance through this Training: J.P. Malhotra

Metro Plus

उद्योगों की आवश्यकता है लेबर कोड्स: मल्होत्रा

Metro Plus

Crime होने पर पीड़ित के चुप रहने से अपराध और अपराधी का हौंसला दोनों बढ़ते हैं: इंस्पेक्टर माया

Metro Plus