Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिरोटरी

रोटरी क्लब FIT पौधारोपण कर वास्तव में प्रकृति की सेवा कर रहा है: राजेश नागर

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 12 जुलाई
: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन द्वारा चलाए चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने पौधारोपण करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि पौधारोपण का अभियान चलाकर रोटरी क्लब ऑफ फरीदबाद इंडस्ट्रियल टॉउन वास्तव में प्रकृति की सेवा कर रहा है जोकि एक सराहनीय कार्य है। जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज के साथ-साथ जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी इन्हीं पौधों से मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इसलिए पौधारोपण कर उसका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है।
इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट विनय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व प्रधान नवीन गुप्ता, नरेन्द्र परमार, महेंद्र सर्राफ, संजय गर्ग, डॉ. राहुल शर्मा, राज सैफी, आकाश बहल, महेंद्र बब्बर, संजीव आहूजा, एसपी सिंह, अनुज सिंघल, नीता रस्तोगी, सुनीता यादव आदि रोटरी क्लब के मेंबर्स सहित विक्रम सिंह एडवोकेट जिला पार्षद, देवेन्द्र भाटी, अशोक सरपंच रायपुर, संजय मेंदीरत्ता समाजसेवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
क्लब के कोषाध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 125 के करीब फल और छायादार वृक्ष लगाए गए जिसमें नीम, जामुन, गुलमोहर, अशोक व बोतल पॉम पेड़ शामिल थे।
इस अवसर पर अतिथिगण को स्मृति चिन्ह के तौर पर प्लांट भेट कर उनका सम्मान भी किया गया।

Related posts

DC Model School में पौधारोपण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

एशियन और पार्क हॉस्पिटल से रेमडेशिविर इंजेक्शन लेकर उनकी कालाबाजारी करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार।

Metro Plus

अग्रवाल समिति भगवान दास गोयल के लिए एक जनवरी को करेगी सम्मान समारोह का आयोजन

Metro Plus