Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidya Mandir पब्लिक स्कूल को परीक्षा परिणाम में मिली शानदार सफलता

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 जुलाई:
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाला सैक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल सदा सफलता के लिए जाना जाता है। आज घोषित हुए 10$2 परीक्षा परिणाम में विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल ने सफलता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया।
विद्यालय की होनहार छात्रा चरणजीत कौर ने कॉमर्स वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही, संभवत: डिस्ट्रिक्ट में भी प्रथम स्थान पर रही है। चरणजीत ने फिजिकल एजुकेशन में 100, एकाउंट्स में 99, बिजनेस स्टडीज में 99, इंग्लिश में 98, इकोनॉमिक्स में 98 अंक प्राप्त किए तो वहीं कामना 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही है। कामना ने इकोनॉमिक्स में 100, बिजनेस स्टडीज में 99, एकाउंट्स में 99, फिजिकल एजुकेशन में 99 प्राप्त किए। मेडिकल वर्ग में अद्रिका पाल 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। अद्रिका ने बायोलॉजी में 99 फिजिकल एजुकेशन 99, केमिस्ट्री 98, फिजिक्स 98 अंक प्राप्त किए। आंचल नॉन मेडिकल वर्ग में 96.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही।
विद्यालय के लगभग 25 होनहार विद्यार्थियों में शिवानी, इशिका, निमिषा, सिद्धि, तनमीत, श्रूति, मनप्रीत, मुस्कान, गौतम, यश, अंशुमान, रिद्धि, आदि ने इक्नोमिक्स फिजिकल एजूकेशन बायोलॉजी आदि विषयो में 100 अंक प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा। इसके साथ ही विद्यालय के लगभग 35 होनहार विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व मुस्कान 97.8 प्रतिशत, अनुष्का पाल 97.4 प्रतिशत, आर्यन 97.4 प्रतिशत, रश्मि 97.2 प्रतिशत, अंशुमन 97 प्रतिशत, श्रुति 97.3 प्रतिशत, गीतांजलि 96.6 प्रतिशत, आस्था 96.6 प्रतिशत, यश 96.8 प्रतिशत, आंचल 96.2 प्रतिशत, तृप्ति 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान की डॉयरेक्टर इंदिरा लोहिया व प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने बच्चों की शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा हर विद्यार्थी में योग्यता होती है, आज जरूरत है उस योग्यता को पहचानने और उचित मार्गदर्शन की। यदि विद्यार्थी की अपार क्षमता और योग्यता को सही दिशा मिले तो परिणाम हमेशा उत्कृष्ट रहेंगे। उन्होंने साथ ही यह आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूल इस प्रकार का सतत् प्रयास करता रहेेगा।

Related posts

NSUI का 48वां स्थापना दिवस गरीब बच्चो के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Metro Plus

भारतीय संस्कृति में सरस्वती पूजा का अपना एक अलग महत्व है: विकास चौधरी

Metro Plus

सैक्टर-17 मार्किट एसोसिएशन ने आरके चिलाना को चीफ एडवाईजर की जिम्मेवारी सौंपी

Metro Plus