Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rotary Club अरावली ने रक्तदान शिविर में किया 25 यूनिट रक्त एकत्रित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जुलाई:
आज विज्ञान ने तरक्की तो बहुत कर ली है, लेकिन वो भी अब तक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाया है। आज देश में हर चीज के उद्योग है, लेकिन खुन को कोई उद्योग ना है और ना हो सकता है। ये तो सिर्फ इंसान ही इंसान को दे सकता है। इसलिए रक्तदान के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आना चाहिए खासकर नौजवानों को क्योंकि जवानी में खून तेजी से बनता है। उक्त विचार रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली की प्रधान राखी गोयल ने आज डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एटीएम एक्सपोर्टस नामक कंपनी में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के समक्ष व्यक्त किए।
रक्तदाताओं की हौंसलाअफजाई के लिए क्लब प्रधान राखी गोयल, तनुज गोयल और स्काईपैक नामक कंपनी के एमडी नवीन तलवार ने स्वयं भी रक्तदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अरावली की सचिव दीक्षा, तनूज गोयल, दीपक प्रशाद के अलावा मनवीर सिंह,विनोद पांडे आदि लोग विशेष तौर पर मौजूद थे।
एटीएम एक्सपोर्टस कंपनी के चेयरमैन एमएल गोयल ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें रक्तदान करने से होने वाले शारीरिक फायदों से अवगत कराया। रक्तदान शिविर में कंपनी स्टॉफ सहित ़महिलाओं व युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप इस शिविर में कोरोनाकाल के बावजूद भी 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
गौरतलब रहे कि कोरोना के चलते आज शहर में कई तरह की बीमारियों का जोर चल रहा है और इन बीमारियों से जुझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी हो रही है खासकर थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिए। इसी के मद्देनजर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त की इस कमी को दूर करने का प्रयास किया गया।
शिविर में तनुज गोयल, राखी गोयल और नवीन तलवार सहित विनोद पांडे, संदीप दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, फजीउल्लाह खान, प्रशांत कुमार, मो. इकरार अंसारी, विवेक कुमार चौधरी, संजीत कुमार सिंह, सिद्वार्थ कुमार सिंह, संजीव बिसारिया, ओमकार वर्मा, विनोद दीवान राठौड़, अमित कुमार मिश्रा, दिनेश पंवार, बबलू सिंह, रवि कुमार मंडल, जयप्रकाश, सन्नी कुमार सिंह, सुरेश कुमार मंडल, रामदेव सिंह, दीपक बघेल और हर्षित कुमार ने रक्तदान किया।

Related posts

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में अब नहीं होगी सीवरेज समस्या, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

महिला शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है:कुमारी शैलजा

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल के शिक्षक दल ने किया एलोरा गुफाओं का भ्रमण: महाराष्ट्र के साप्ताहिक भ्रमण पर यह शिक्षक दल

Metro Plus