Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rtn. Jagdish Sahdev ने प्लाज्मा बैंक समिति का मेंबर बनाए जाने पर DC यशपाल का आभार व्यक्त किया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जुलाई:
जिला प्रशासन द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के मरीजों को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए प्लाज्मा बैंक बनाया गया है। इसके लिए 14 सदस्यीय प्लाज्मा बैंक समिति का गठित की है। इसमें रोटरी क्लब फरीदाबाद के प्रधान रोटेरियन जगदीश सहदेव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस संदर्भ में एक आदेश जिला उपायुक्त द्वारा जारी किया गया है।
इस कमेटी के जिला उपायुक्त यशपाल चेयरमैन होंगे जबकि इसमें 13 सदस्यों के रूप में सिविल सर्जन डॉ० रणदीप सिंह पूनिया, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ० असिम दास, सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी करण गोदारा, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल की डॉ० निमिशा, जिला रेडक्रास सोसायटी के वालिंयटर उमेश अरोड़ा, डिवाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक की चेयरपर्सन स्वाति गोयल, रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के प्रधान जगदीश सहदेव, आईएमए फरीदाबाद के प्रधान सभी प्राइवेट अस्पतालों के बीटीओएस, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के प्रतिनिधि, अल फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि व गोल्ड फील्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है, जो जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।
रोटेरियन जगदीश सहदेव ने अपनी नियुक्ति पर जिला उपायुक्त यशपाल का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त समिति का मुख्य कार्य कोरोना महामारी से जंग जीत चुके लोगों को अपना प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा ताकि उनके प्लाज्मा से अन्य पीडि़त लोगों का जीवन बचाया जा सके।
उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अपील की जो कोरोना महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं, वे अपना प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा दान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है और यह रक्तदान जैसे ही सामान्य प्रक्रिया है।

Related posts

Vidyasagar International स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं: राजेश नागर

Metro Plus

CCA SCHOOL Celebrate FAREWELL CEREMONY 2017

Metro Plus

बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की पूजा के बराबर है: जेपीएस सांगवान

Metro Plus