Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता चुना गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 अगस्त:
कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ को पुन: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी गुलाम नबी आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ० अजय चौधरी, प्रदेश प्रभारी राजन राव दक्षिण हरियाणा, पूर्व विधायक चौधरी रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक एवं विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी इनको दी है उसको वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे।
श्री गौड़ ने कहा कि नए जोश व उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और संगठन को और मजबूती प्रदान करने में पूर्ण सहयोग करेंगे। सुमित गौड़ इससे पूर्व में भी प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी हाईकमान द्वारा उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसे वह पूरी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।

Related posts

लायन सतीश परनामी ने शिक्षा को बताया ब्लैंक चैक जिसे कहीं भी कैश किया जा सकता है

Metro Plus

FMS के बच्चों ने हरे-भरे पेड़ पौधे बनकर मनाया अर्थ-डे

Metro Plus

गरीबी रेखा से नीचे के कोविड मरीजों के इलाज के लिए सरकार प्रतिदिन प्रति मरीज 5000 रुपए अनुदान देगी: यशपाल

Metro Plus